देव दीपावली पर दीपदान एवं भजन संध्या हेतु सादर आमंत्रण 

05 November 2025
सोहसा-दुबौली घाट
सोहसा-दुबौली घाट

देव दीपावली पर दीपदान एवं भजन संध्या हेतु सादर आमंत्रण 
(5 नवंबर 2025, बुधवार)

     आइए आज शाम गंगा मैया की गोद और महादेव जी के सान्निध्य में, छोटी गंडक नदी तट स्थित सोहसा-दुबौली घाट पर संस्थान द्वारा आयोजित दीपदान एवं भजन संध्या कार्यक्रम में सहभागी बनें। यह आयोजन केवल आस्था का नहीं, बल्कि “सोहसा मोक्षधाम” निर्माण तथा घाट के स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय विकास के संकल्प का प्रतीक है। क्षेत्र के माननीय जन प्रतिनिधिगण, समाजसेवी और नागरिक सभी समान भाव से इस दिव्य पर्व में सहभागी हैं। भजन संध्या सायं 3:00 से 5:15 बजे तक तथा दीपदान ठीक 5:15 बजे से प्रारंभ होगा।
     आइए, गंगा तट पर दीप जलाकर अपने जीवन में उजियारा फैलाएँ और सोहसा मोक्षधाम के मंगल निर्माण की सामूहिक प्रार्थना करें।