स्वर्गीय विजेश्वरी देवी जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण एवं शिक्षण सामग्री वितरण।
(19 फरवरी 2026, गुरुवार)
हाटा विकास खण्ड स्थित ग्राम डुमरी चुरामनछपरा में स्वर्गीय विजेश्वरी देवी जी की पाँचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाते हुए संस्थान के तत्वावधान में परिजनों के सहयोग से पौधरोपण किया गया तथा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, पेन आदि वितरित कर उन्हें पढ़ने व आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर पुण्यात्मा के पुत्र श्री आनन्द नारायण मिश्र व श्री आशीष नारायण मिश्र, प्रवक्ता, डीएन इंटरमीडिएट कॉलेज, रुद्रपुर, देवरिया, श्री सुशील मिश्र, श्रीमती विमला मिश्रा, श्रीमती अरुंधति मिश्रा, श्री कृष्ण प्रताप पांडेय, श्री सच्चिदानंद पांडेय, रुखसार बानो जी, श्री संजय मिश्र, श्रीमती मंजू दुबे, श्रीमती उद्भावती पांडेय, श्री रौशन तिवारी तथा संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
पुण्यात्मा माताजी को सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।