स्वर्गीय गोदावरी देवी जी एवं स्वर्गीय त्रिलोकी शुक्ल जी की पुण्य स्मृति में कंबल वितरण।
(29 दिसम्बर 2025, सोमवार)
हाटा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम चेगौना में संस्थान के तत्वावधान में संस्था अध्यक्ष प्रो० सीमा त्रिपाठी मैंम के सहयोग से उनकी सासू माँ स्वर्गीय गोदावरी देवी जी एवं श्वसुर स्वर्गीय त्रिलोकी शुक्ल जी की पुण्य स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवा, संवेदना एवं मानवता के भाव से सम्पन्न हुआ, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ० विशेषता मिश्रा, सुश्री साधना पांडेय, श्री आदित्य पांडेय, श्री विनीत शुक्ल, श्री शमशाद खान, श्री प्रियांशु सिंह, श्री लाल साहब सिंह, श्री दारा सिंह, श्री संदीप सिंह, श्री चंचल सिंह, श्री सोनू सिंह, श्री केश प्रताप सिंह, श्री सिकंदर यादव, श्री सत्यम पांडेय, श्री रितेश पांडेय, श्री प्रियेश पांडेय सहित संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र एवं संस्था सचिव डॉ० हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
पुण्यात्माओं को सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।