अधिवक्ता श्री राज केशर सिंह जी के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण

16 February 2026
पडरौना
पडरौना

अधिवक्ता श्री राज केशर सिंह जी के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण। 
(16 फरवरी 2026, सोमवार)

     संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में पडरौना नगर में माता गायत्री के अनन्य उपासक, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राज केशर सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवासीय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया गया।
     इस अवसर पर आपकी अर्धांगिनी श्रीमती शकुंतला सिंह, पुत्र डॉ.आशुतोष सिंह, पुत्रवधु श्रीमती अनीता सिंह, पौत्र श्री सिद्धार्थ सिंह, समाजशास्त्री डॉ. शंभू प्रसाद, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
     श्री राज केशर सिंह जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। माता गायत्री से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आप उत्तम स्वास्थ्य के साथ शतायु हों।