श्रीराम जानकी मंदिर, दुबौली परिसर में धर्मशाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

02 March 2026
दुबौली
दुबौली

श्रीराम जानकी मंदिर, दुबौली परिसर में धर्मशाला निर्माण कार्य का शिलान्यास। 
(2 मार्च 2026, सोमवार)

     संस्थान के तत्वावधान में मोतीचक विकास खण्ड स्थित ग्राम सभा दुबौली के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री मोहन वर्मा ने धर्मशाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा। धर्मशाला निर्माण से श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा मिलेगी तथा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के संचालन में भी सहूलियत प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर 5 नवम्बर 2025 को संस्था द्वारा आयोजित दीपदान कार्यक्रम में माननीय जी द्वारा धर्मशाला निर्माण की घोषणा की गई थी। उसी क्रम में निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
       कार्यक्रम ग्राम प्रधान श्री सेवा लाल यादव की अध्यक्षता एवं श्री सत्यजीत सिंह के संयोजन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व शाखा प्रबंधक श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, पुजारी श्री शंकर पटेल, श्री प्रमोद मिश्र, श्री राजेश पटेल, श्री मोहन पटेल, श्री उमापति पटेल, श्री हरिओम शर्मा, श्री रमाशंकर पटेल, श्री आशुतोष मिश्र, श्री राघवेंद्र शुक्ल, पूर्व प्रधान श्री सुग्रीव, पंडित राघवेंद्र मिश्र, श्री अनुराग कुशवाहा, संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
     पुनीत कार्य के शिलान्यास हेतु नयी दिशा परिवार की तरफ से माननीय विधायक जी को धन्यवाद व आभार।