सेना दिवस के अवसर पर अनवरत तीसरे वर्ष आयोजित हुआ सैनिक अभिनंदन समारोह

26 January 2026
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर

सेना दिवस के अवसर पर अनवरत तीसरे वर्ष आयोजित हुआ सैनिक अभिनंदन समारोह। 
(15 जनवरी 2026, गुरुवार)

     सेना दिवस के अवसर पर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर में आयोजित सैनिक अभिनंदन समारोह में कुशीनगर जनपद के अमर शहीदों के सम्मानित परिजनों एवं राष्ट्रसेवा में जीवन समर्पित कर 2025 में जनपद के सेवानिवृत्त हुए सभी सैनिकों का सम्मान किया गया। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद देवरिया श्री शशांक मणि त्रिपाठी जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र जी तथा विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर श्री आलोक सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शहीद परिजन एवं सेवानिवृत्त सैनिक संगठन जनपद कुशीनगर के पदाधिकारीगण तथा सेवानिवृत्त सैनिकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
     साथ ही बुद्ध पीजी कॉलेज एवं बुद्ध इंटर कॉलेज की एनसीसी टीम, महाविद्यालय एवं इंटरमीडिएट कॉलेज के वर्तमान व पूर्व शिक्षकगण, स्थानीय सांस्कृतिक टीम, मीडिया के सज्जन, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध नागरिक तथा नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं सहयोगीगण की सहभागिता से यह समारोह और भी अर्थपूर्ण, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय बन सका।
    इस आयोजन में सहभागी रहे सभी सम्मानित जनों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार।