शहीद दिवस पर दीपदान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

30 January 2026
शहीद स्मारक पार्क कसया
शहीद स्मारक पार्क कसया

शहीद दिवस पर दीपदान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। 
(30 जनवरी 2026, शुक्रवार)

     कसया नगर स्थित शहीद स्मारक पार्क में शहीद दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति अनवरत 20वें वर्ष गुरुवर डॉ0 दयाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं दो मिनट का मौन रखकर कर राष्ट्रपिता सहित देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समापन राष्ट्रगान के साथ किया। इस दौरान “महात्मा गांधी अमर रहें”, “राष्ट्र सपूत अमर रहें” एवं “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
     इस अवसर पर डॉ0 अनिल सिन्हा, प्रो0 गौरव तिवारी, श्री सुरेश प्रसाद गुप्त, श्री आशुतोष मिश्र, श्री कृष्ण कुमार तिवारी, सुश्री ममता कश्यप, श्री राजेश गुप्ता नानक, श्री ध्रुव कुमार, श्री मनोज कुमार, सुश्री मधुलिका पूजा, श्री अभिषांक शर्मा, श्री आकाश शर्मा, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री सौरभ पांडेय, श्री उमेश चंद्र गुप्ता, श्री कृष्ण मोहन, श्री रविन्द्र कुमार टैगोर, श्रीमती आरती दुबे, श्री अलाउददीन सिद्दीकी,  संस्थान के उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ० हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
     गांधी जी सहित सभी राष्ट्र सपूतों को सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।