14 मई 2023, रविवार को मातृ दिवस पर श्रीरामजानकी मठ कसया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।
कुशीनगर जिला चिकित्सालय में रक्त आपूर्ति की कमी न हो इस हेतु संस्थान द्वारा आगामी 14 मई रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर पर प्रातः 10 बजे से श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) कसया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर एवं कुशीनगर के रक्त कोष की संयुक्त टीम रक्त दाताओं से रक्त संग्रह करेगी। जो भी रक्तदाता रक्तदान करेंगे उनका एक कार्ड भी बनेगा और इस कार्ड पर वे आवश्यकता पड़ने पर अपने रक्त सम्बन्धियों हेतु आगामी 3 माह तक जिला रक्तकोष कुशीनगर से रक्त प्राप्त कर सकेंगे।
रक्तदान की महत्ता से हम सभी अवगत हैं। इसके द्वारा न सिर्फ किसी जरूरतमंद की मदद होती है अपितु शरीर में नवीन रक्त का निर्माण भी होता है और हृदयाघात सहित कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। इस क्रम में 14 मई को मातृ दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एक अच्छे कार्य के लिए अच्छा अवसर है। आइये इस अच्छे अवसर को यादगार बनाएं और बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें एवं अपने मित्रों व शुभचिंतकों से भी कराएं।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।