अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन।
21 जून 2023, बुधवार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा हाटा विकास खंड के मोहर प्रसाद जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज, अहिरौली बाजार में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जवाहर नवोदय विद्यालय के काउंसलर व योग गुरु श्री सत्येंद्र मिश्र ने लोगों को इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग से अवगत कराते हुए सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध कटिचक्रासन, वीर भद्रासन, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि योग से सम्बंधित आसनों का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश जायसवाल, श्री अश्वनी पांडेय, श्री देवानंद गौड़, श्री नित्यानंद प्रजापति, श्री चंदन प्रजापति, श्री रवि गुप्ता, श्री किशन पटेल, तानवी, तनिष्का, कुंज इत्यादि उपस्थित रहे।
शिविर में सहभागी सभी का आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।