बाबाजी श्री नागरमल अग्रवाल जी के जन्मोत्सव पर प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर के बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित कर पौधरोपण हुआ।
1 अगस्त 2024, गुरुवार
संस्थान द्वारा जन सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करने के क्रम में पडरौना निवासी समाजसेवी श्री दीपनारायण अग्रवाल जी के सहयोग से आपके पिता श्री नागरमल अग्रवाल जी के जन्मदिन के सुअवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को कॉपी, कलम, रबर, पेंसिल आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के निमित्त विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी हुआ।
इस अवसर पर श्री दिनेश यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, प्रधानाध्यापक श्री अमर प्रकाश पांडेय, जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती गीता शर्मा, श्री चन्द्रपाल सिंह, श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्री कृष्ण मोहन, श्री दिलीप सिंह, श्रीमती इंदु देवी, श्रीमती सत्यभामा देवी, श्रीमती चंद्रजोता देवी, श्रीमती विद्या देवी, श्रीमती चानमतीया देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से बाबाजी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य के साथ शतायु करें।