बाबाजी स्वर्गीय चंद्रदीप तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति अलंकरण समारोह में मेधावियों का सम्मान, शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण हुआ।
(5 जुलाई 2025, शनिवार)
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारी पट्टी में संस्थान द्वारा स्थानीय निवासी रहे स्वर्गीय पंडित चंद्रदीप तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों के सहयोग से स्मृति अलंकरण समारोह का आयोजन कर उन्हें आदर पूर्वक याद करते हुए सत्र 2024-25 में कक्षा 6, 7 व 8 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अनामिका भारती, मनीष गुप्ता व गुंजन गुप्ता को स्मृति चिह्न, मेडल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को कॉपी, कलम आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र एवं अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल ने की।
इस अवसर पर स्वर्गीय चंद्रदीप तिवारी के पौत्र प्रोफेसर गौरव तिवारी, प्रधानाध्यापिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी, शिक्षक नेता श्री राजेश शुक्ल, सभाषद प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, डॉ0 सौरभ द्विवेदी, श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्री कृष्णमोहन, श्री अभिषांक शर्मा, श्री अक्षर शांडिल्य, कु0 अभिधा शांडिल्य, श्री सुदर्शन, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती रमावती देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
बाबाजी को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।