बाल दिवस 14 नवंबर 2022 पर खेल - कूद प्रतियोगिता का आयोजन

14 November 2022
प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारी पट्टी
प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारी पट्टी

बाल दिवस पर खेल - कूद प्रतियोगिता का आयोजन।
14 नवंबर 2022, सोमवार

   संस्थान द्वारा बाल दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारी पट्टी में खेल - कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सोना एसोसिएट कसया के श्री संजीव द्विवेदी भैया ने बच्चों संग अपना 50वां जन्मदिन मनाया और बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट करते हुये विद्यालय परिसर में पीपल के पौधे का रोपण किया।
   खेल - कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉल नियंत्रण में आयुष प्रथम, अंशिका द्वितीय व शिवा तृतीय, नींबू चम्मच दौड़ में अंकित प्रथम, राहुल द्वितीय व गौरव तृतीय, बोरा दौड़ में रेनु प्रथम, अलिशा द्वितीय व आकाश तृतीय, मेढ़क दौड़ में आमिर प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व अमरनाथ तृतीय, सुई धागा में अन्नू प्रथम, ज्योति द्वितीय व अर्पिता तृतीय एवं दौड़ में हर्ष व अर्चना प्रथम रहे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल से एवं शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
   इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुशीनगर हिन्दू जागरण मंच श्री राजेश पाठक, नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, डॉ0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 विशेषता मिश्रा, श्री विनीत शुक्ल, श्री अश्वनी मिश्र, प्रधानाध्यापक श्री बृजेन्द्र कुमार मिश्र, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती गीता जायसवाल, सुश्री अफसाना खातून, श्रीमती दिव्या द्विवेदी, श्रीमती पूनम त्रिपाठी, श्रीमती शीला सिंह, श्रीमती शशिकला सिंह, श्रीमती राबड़ी देवी, श्रीमती प्रेमा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
   आयोजन में सम्मिलित सभी को नयी दिशा परिवार की तरफ से धन्यवाद व आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।