बाल दिवस पर संविलियन विद्यालय बतरडेरा में विद्यार्थियों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री।
(14 नवंबर 2025, शुक्रवार)
बाल दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा पडरौना विकास खण्ड स्थित संविलियन विद्यालय बतरडेरा में शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामवासी श्री अजय शुक्ल जी, जिला प्रभारी, दैनिक जागरण, हिंदी समाचार पत्र के जन्मोत्सव पर उनके सहयोग से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर व कटर भेंट किया गया। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने श्री शुक्ल तथा नयी दिशा परिवार को धन्यवाद कहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल , एआरपी श्री अखिलेश सिंह, प्रधानाध्यापिका श्रीमती हेमलता नीरू, श्री मैनेजर यादव, श्री अवधेश कुशवाहा, श्री अरविन्द कुमार तिवारी, श्रीमती वन्दना यादव, श्रीमती शीला यादव, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ. हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
श्री अजय शुक्ल जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाओं के साथ सहयोग हेतु धन्यवाद एवं कार्यक्रम में सहभागी सभी का आभार।