डॉ0 बिन्देश्वर मिश्र जी व श्रीमती प्रतिभा मिश्रा जी ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण।
12 जून 2023, सोमवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के निमित्त चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के क्रम में भैया डॉ0 बिन्देश्वर मिश्र जी, प्राचार्य, बाबू बृजविहारी सिंह महाविद्यालय, सहजवलिया, कुशीनगर ने 17 वें वैवाहिक वर्षगाँठ के सुअवसर पर अपनी अर्धांगिनी भाभी श्रीमती प्रतिभा मिश्रा जी के साथ तमकुही राज विकास खंड के ग्राम सभा तिरमासाहुन स्थित अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण किया।
आप दोनों को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। महादेव की कृपा बरसे।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।