डॉ0 गणेश सिंह चौहान के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(13 अगस्त 2025, बुधवार)
कुशीनगर की माटी के लाल कृषि वैज्ञानिक के रूप में चंडीगढ़ के माटी की सेवा में लगे पर्यावरण प्रेमी डॉ0 गणेश सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। आप नयी दिशा परिवार से जुड़े हुए हैं और आपका प्रोत्साहन व मार्गदर्शन मिलता रहता है। आपके जन्मोत्सव पर पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत कसया विकास खण्ड स्थित हतवां ग्राम सभा में एक कार्यक्रम के दौरान मौलश्री का पौधा लगाया गया।
नयी दिशा परिवार की तरफ से आपको जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।