डॉ0 गौरव तिवारी जी ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण।
(9 जुलाई 2025, बुधवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नयी दिशा परिवार के अंग बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी जी के जन्मोत्सव पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारीपट्टी के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। आप ही के जन्मदिन पर 2019 में पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया और आज संस्थान के केवल इस अभियान के अंतर्गत ही हजारों पौधे लग चुके हैं।
पौधरोपण में डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, डॉ0 सौरभ द्विवेदी, प्रधानाध्यापिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी, श्रीमती अंजना पांडेय, श्रीमती मणि प्रभा मिश्रा, श्री सुदर्शन, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती रमावती देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से डॉ0 गौरव सर को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।