संस्था का प्रयास : दुबौली छठ घाट निर्माण का शिलान्यास, सोहसा मोक्षधाम निर्माण की उम्मीद भी बरकरार।
(11 अक्टूबर 2025, शनिवार)
कुशीनगर जनपद के मोतीचक विकास खण्ड अंतर्गत छोटी गंडक नदी के दुबौली घाट पर संस्थान के तत्वावधान में माननीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे जी ने पक्का छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने अपने संबोधन में छठ घाट के लोकापर्ण के पूर्व हाटा विकास खण्ड स्थित सोहसा तट पर "सोहसा मोक्ष धाम" निर्माण के शिलान्यास की बात कही। यह कार्य संस्थान की पहल और जनसमर्थन का परिणाम है। संस्था इन दोनों जनहितकारी कार्यों हेतु काफी समय से प्रयासरत थी और संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पिछले वर्ष माननीय सांसद जी ने मंच से कार्य कराने की घोषणा भी की थी। कार्यक्रम ग्राम प्रधान दुबौली श्री सेवालाल यादव के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
इस सराहनीय कार्य हेतु माननीय सांसद जी सहित उन सभी सज्जनों का जो इस जनहितकारी मांग के समर्थन में प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी रहे हार्दिक धन्यवाद व आभार।