गुरुवर श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता जी के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

18 September 2025
श्रीरामजानकी मंदिर मठ
श्रीरामजानकी मंदिर मठ

गुरुवर श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता जी के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(18 सितंबर 2025, गुरुवार)

     संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ के परिसर में बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता जी के जन्मदिन पर पौधेरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
     इस अवसर पर महंतजी श्री त्रिभुवन शरण दास, पुजारीजी श्री देव नारायण शरण, श्री जनार्दन आचार्य, श्री मदन मोहन अग्रहरि, श्री दिनेश जायसवाल, श्री फागू प्रसाद, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    गुरुजी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। रघुनाथ जी आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ शतायु करें।