जेएनवी काउंसलर श्री सत्येंद्र मिश्र के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

21 June 2025
अहिरौली बाजार
अहिरौली बाजार

जेएनवी काउंसलर श्री सत्येंद्र मिश्र के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(21 जून 2025, शनिवार)

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में संस्था सदस्य श्री सत्येंद्र मिश्र, काउंसलर, जवाहर नवोदय विद्यालय, देवरिया के जन्मदिन के अवसर पर अहिरौली बाजार चौराहे स्थित मंदिर परिसर में अशोक के पौधे का रोपण हुआ।
    इस अवसर पर श्री नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्री उपेंद्र मिश्र, संकट मोचन सेवा समिति अध्यक्ष श्री अमर गुप्ता, श्री देवानंद गौड़, श्री अतुल मिश्र, श्री पिंटू गुप्ता, श्री महातम शर्मा, श्री रमाकांत जायसवाल, श्री विशाल गुप्ता, श्री रामजी गुप्ता, श्री श्रवण गुप्ता, श्री अशोल पटेल, श्री राजेश जायसवाल, श्री चंचल गुप्ता, श्री दुर्गेश वर्मा, श्री राहुल गुप्ता, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से आपको जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।