जीवनसाथी संग पौधरोपण : श्री हेमंत मिश्र एवं श्रीमती पूजा मिश्रा ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण

12 June 2025
भठही बाबू
भठही बाबू

जीवनसाथी संग पौधरोपण : श्री हेमंत मिश्र एवं श्रीमती पूजा मिश्रा ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण। 
(12 जून 2025, गुरुवार)

     संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रारम्भ किये गए "जीवनसाथी संग पौधरोपण" अभियान के क्रम में हाटा विकासखंड के भठही बाबू ग्राम सभा में सेना से सेवानिवृत्त श्री हेमंत मिश्र एवं श्रीमती पूजा मिश्रा ने 20वें वैवाहिक वर्षगाँठ के सुअवसर पर आम के पौधों का रोपण किया।
   इस अवसर पर श्री सुभाष मिश्र, श्री चंद्रभूषण मिश्र, श्री कन्हैया मिश्र, श्री पेशकार गौड़, बाल मंडली रिया, अनन्या, आदर्श सहित नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
     दम्पति को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। महादेव की कृपा बरसती रहे।