जीवनसाथी संग पौधरोपण : श्री राजेश तिवारी एवं श्रीमती सरिता तिवारी ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण

02 June 2025
चंद्रौटा
चंद्रौटा

जीवनसाथी संग पौधरोपण : श्री राजेश तिवारी एवं श्रीमती सरिता तिवारी ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण।
 (2 जून 2025, सोमवार)

     संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रारम्भ किये गए "जीवनसाथी संग पौधरोपण" अभियान के क्रम में तमकुही विकासखंड के चंद्रौटा निवासी वरिष्ठ मंडलीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग श्री राजेश तिवारी ने अपनी जीवनसाथी श्रीमती सरिता तिवारी संग 20वें वैवाहिक वर्षगाँठ के सुअवसर पर आवासीय परिसर में आम, पपीता आदि फलदार पौधों का रोपण किया और नयी दिशा परिवार को आर्थिक सहयोग भी भेंट किया।
   इस अवसर पर लाडली वर्तिका, लाडले सारांश, श्री संजय यादव, श्री दिनेश प्रसाद, श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री संतोष प्रसाद, श्री श्रीराम यादव, श्री पवन कुमार, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से आप दोनों को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत बधाई व शुभकामनाओं के साथ पौधरोपण हेतु आभार।