"झिझक छोड़ो, खुलकर बोलो" कार्यक्रम के माध्यम से बच्चियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सेनेटरी पैड भेंट किया गया।
30 जुलाई 2024, मंगलवार
किशोरावस्था के दौरान बच्चियां अनेकों शारीरिक और मानसिक परिवर्तन से गुजरती हैं और संकोच व झिझक के कारण इस दौरान हो रही दिक्कतों को साझा नही कर पाती। इन परिवर्तनों विशेषकर मासिक धर्म के प्रति बच्चियों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा कुशीनगर जनपद के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चियों के साथ "झिझक छोड़ो, खुलकर बोलो" कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सेनेटरी पैड भेंट किया जा रहा। इस क्रम में कसया नगर में गोला बाजार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बच्चियों के साथ संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी मैंम के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम कर उन्हें सेनेटरी पैड भेंट किया गया।
इस अवसर पर बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में रसायनशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती श्वेता यादव, प्रधानाध्यापक श्री भगवंत सिंह, श्री विनीत शुक्ल, श्री दुर्गेश यादव, श्रीमती रश्मि सिंह तोमर, श्रीमती नीशू विश्वकर्मा, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती वंदना पांडेय, श्रीमती नंदनी मौर्या, श्री जय प्रकाश सिंह, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।