कारगिल शहीदों की स्मृति में 26 जुलाई 2023 दीपदान का आयोजन

26 July 2023
शहीद स्मारक पार्क, कसया
शहीद स्मारक पार्क, कसया

कारगिल शहीदों की स्मृति में दीपदान का आयोजन।
26 जुलाई 2023, बुधवार

   कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा शहीद स्मारक पार्क, कसया में अनवरत 17 वें वर्ष कारगिल शहीदों की स्मृति में संरक्षक डॉ0 डीएस तिवारी सर, पूर्व प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर की अध्यक्षता में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन कर भाव भीनी श्रद्धांजलि भेंट की गई। शहीद स्मारक पार्क के साथ-साथ नगर स्थित गाँधी जी, अमिय त्रिपाठी जी, चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा पर भी दीपदान किया गया। हाटा शहीद स्मारक में श्री नरेन्द्र देव जी के संयोजन में दीपदान सम्पन्न हुआ।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल, डा0 अनिल सिन्हा, डॉ0 गौरव तिवारी, श्री आशुतोष मिश्र, श्री सुरेश प्रसाद गुप्त, श्री प्रकाम्य चतुर्वेदी, श्री सौरव पांडेय, सुश्री ममता कश्यप, श्री उत्सव तिवारी, श्री आशुतोष चतुर्वेदी, श्री राजन जायसवाल, श्री मनोज कुमार, श्री हरीन्द्र चौरसिया, सुश्री मधुलिका पूजा, श्री राजेश गुप्त, श्री अशोक दुबे, श्री दिलीप सिंह, श्री आनंद मालवीय, श्री उमेश चंद्र गुप्त, श्री कन्हैया सिंह, डॉ0 अनिल सोनी, श्री अमित मिश्र, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
   आयोजन में सहभागी सभी को धन्यवाद व आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।