कसया वृद्धाश्रम में श्रद्धा से मनाई गई स्वर्गीय पंडित कपिलदेव मिश्र की पुण्यतिथि।
(2 दिसम्बर 2025, मंगलवार)
संस्थान के तत्वावधान में कृषि विभाग में सहायक विकास अधिकारी रहे हाटा विकास खण्ड स्थित ग्राम डुमरी चुरामनछपरा निवासी स्वर्गीय पंडित कपिलदेव मिश्र की 22वीं पुण्यतिथि पर कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुण्यात्मा के पुत्र श्री मधुसूदन मिश्र (सेवानिवृत्त प्रवक्ता), पौत्र श्री आशुतोष कुमार मिश्र (वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सीएचसी कसया) एवं श्री अनुपम कुमार मिश्र (जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षयरोग), वृद्धाश्रम की प्रबंधक श्रीमती रागिनी सिंह रज्जू, श्री आदित्य द्विवेदी, श्री घनश्याम प्रसाद, श्री मनोज पांडेय, श्रीमती रमा प्रजापति, संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
बाबाजी को सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।