कृषि वैज्ञानिक श्री प्रमोद राव जी के जन्मदिन 17 जुलाई 2023 पुनीत कार्य हेतु संस्था को 2100₹ का प्यार प्राप्त हुआ

17 July 2023
श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया
श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया

कृषि वैज्ञानिक श्री प्रमोद राव जी के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण।
17 जुलाई 2023, सोमवार

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कुशीनगर के मुंडेरारत्नपट्टी निवासी और वर्तमान में लखनऊ में कृषि वैज्ञानिक के रूप में सेवा दे रहे पर्यावरण प्रेमी श्री प्रमोद राव के जन्मदिन पर संस्था द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया के परिसर में आम के पौधे का रोपण किया गया।
    आप संस्था की गतिविधियों को सोशल मीडिया से देखते रहते हैं और समय समय पर मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन करते रहते हैं। आपकी इच्छा थी कि जन्मोत्सव पर कुशीनगर की माटी को हरा भरा रखने हेतु पौधरोपण हो, उसी के निमित्त पौधरोपण किया गया। पिछले वर्ष भी आपके जन्मदिन पर पौधरोपण हुआ था। इस पुनीत कार्य हेतु संस्था को आपसे 2100₹ का प्यार भी प्राप्त हुआ। पौधरोपण में श्री विष्णु पांडेय, श्री निशांत सिंह, श्री आदित्य गोंड़, श्री पूर्णमासी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि शामिल रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से श्री प्रमोद राव जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। महादेव की कृपा बरसे।