खेल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और खेल कूद से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया

29 August 2024
प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा
प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा

खेल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और खेल कूद से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया। 
29 अगस्त 2024, गुरुवार

    संस्थान द्वारा जन सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण करने के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा में खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर सभी बच्चों को कॉपी, कलम, रबर, पेंसिल, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और खेल कूद से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया।
    इस अवसर पर बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, प्रो0 राघवेंद्र मिश्र, प्रो0 गौरव तिवारी, श्री राजेश शुक्ल, श्री बदरुज्जमा सिद्दीकी, श्री कृष्णमोहन, प्रधानाध्यापक श्री हरीन्द्र कुमार चौरसिया, श्री दीनदयाल द्विवेदी, श्रीमती अनुराधा सिंह, श्रीमती हेमलता जायसवाल, श्रीमती दिव्या शुक्ला, श्री धर्मेंद्र कुमार दूबे, श्रीमती आसपति देवी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती संगीता देवी, श्री राजेश पांडेय, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपास्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से आयोजन में सहभागी सभी का आभार।