किशोरियों संग स्वास्थ्य परिचर्चा एवं सेनेटरी पैड वितरण

21 April 2025
कुशीनगर
कुशीनगर

किशोरियों संग स्वास्थ्य परिचर्चा एवं सेनेटरी पैड वितरण।
(21 अप्रैल 2025, सोमवार)

   किशोरावस्था के दौरान किशोरियां विभिन्न प्रकार के शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों से गुजरती हैं और संकोच व झिझक के कारण इस दौरान हो रही दिक्कतों को साझा नही कर पाती। इन परिवर्तनों विशेषकर मासिक धर्म के प्रति किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य संस्थान द्वारा कुशीनगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में किशोरियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा। इस क्रम में संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी मैंम के देख रेख में कसया विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा में अध्ययनरत किशोरियों संग स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें जागरूक करते हुए झिझक, संकोच और शर्म को छोड़कर खुलकर बोलने हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें सेनेटरी पैड भी भेंट किया गया। कार्यक्रम लाडली शरण्या त्रिपाठी के जन्मोत्सव पर उनके परिजनों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
   इस अवसर पर प्रो0 रामभूषण मिश्र, डॉ0 सत्यप्रकाश, शिक्षक नेता श्री राजेश शुक्ल, प्रधानाध्यापक श्री सतीश पासवान, श्री अमला प्रसाद, श्री प्रमोद चतुर्वेदी, सुश्री श्रद्धा पांडेय, श्रीमती गिरिजा देवी, श्रीमती लीलावती देवी, श्री विनीत शुक्ल, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे। 
  नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडली शरण्या को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं एवं सामाजिक सरोकार हेतु परिजनों का आभार।