कुष्ठ रोगियों के साथ संस्थान ने मनाई स्थापना की 19वीं वर्षगाँठ।
(10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार)
संस्थान ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी मैंम के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद पडरौना के रामधाम जंगल विशुनपुर स्थित कुष्ठ कालोनी में कुष्ठ रोगियों के साथ कुष्ठ रोगी सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवा एवं राहत सामग्री भेंट किया गया। सभी रोगियों के घर पर फलदार पौधों का रोपण भी हुआ। इस अवसर पर जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा0 विनोद कुमार मिश्र, श्री रमेश प्रसाद त्रिपाठी, श्री दिग्विजय तिवारी, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, श्री विनीत शुक्ल, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम आदि उपस्थित रहे।
आज के आयोजन सहित पिछले 19 वर्षों की यात्रा में संस्था के सहयोगी रहे सभी सज्जनों को धन्यवाद व आभार।