लाडले आदित्य के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(19 जुलाई 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कुशीनगर नगर पालिका परिषद स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद नगर में श्रीमती नीरज राय एवं श्री रंजीत राय के लाडले बाबू आदित्य राय के जन्मोत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पौधरोपण में परिजनों सहित अधिकांश बच्चे शामिल हुए और सभी ने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने की बात कही।
इस अवसर पर दादीजी श्रीमती सरोज राय, दादाजी श्री श्रवण राय, श्रीमती निकिता राय, श्री अभिषांक शर्मा, श्रीमती सीमा तिवारी, श्री अर्णव, श्री अंकन राय, श्री शिवम पटेल, श्री सूरत गौड़, श्री अवधेश तिवारी, पलक राय जी, अनन्या शर्मा जी, श्री केशव शर्मा, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडले को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। महादेव की कृपा बरसे।