लाडले अमित तिवारी व सुमित सिंह के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

05 May 2025
गांगीटीकर
गांगीटीकर

लाडले अमित तिवारी व सुमित सिंह के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(5 मई 2025, सोमवार)

   संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गौराखोर में अध्ययनरत लाडले अमित तिवारी व सुमित सिंह के जन्मोत्सव पर शिक्षिका सुश्री मधुलिका पूजा के संरक्षण में बगल के विद्यालय प्राथमिक विद्यालय गांगीटीकर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण किया गया। इन बच्चों ने मधुलिका जी के देख रेख में पौधे भी स्वयं तैयार किये थे। गांगीटीकर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता सिंह ने पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रीति पांडेय जी, सबाना खातून जी सहित बाल मंडली आलिया, निकेश, अर्पिता, कृष्णा, नीलम, साजिया, तनु, आराधना, दिव्या आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से दोनों लाडलों को जन्मदिन की शुभकामनाएं।