पर्यावरण संरक्षण : लाडले अमितांश वशिष्ठ ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण।
(22 मार्च 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में शिक्षिका श्रीमती आरती दुबे के लाडले अमितांश वशिष्ठ ने नव जीवन मिशन स्कूल कसया के परिसर में परिजनों, शुभचिंतकों व सहपाठियों के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया।
इस सुअवसर पर श्री हरिश्चंद्र मिश्र, श्रीमती सीमा मिश्रा, श्रीमती कुसुम द्विवेदी, श्रीमती ममता शर्मा, सुश्री मधुलिका पूजा, श्री बार्थलूम काटा, बाल मंडली अदित्री वशिष्ठ, कार्तिकेय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडले को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।