लाडले कार्तिकेय के जन्मोत्सव पर पौधरोपण एवं शिक्षण सामग्री वितरण का आयोजन

27 September 2025

लाडले कार्तिकेय के जन्मोत्सव पर पौधरोपण एवं शिक्षण सामग्री वितरण का आयोजन।
(27 सितंबर 2025, शनिवार)

      नयी दिशा परिवार से जुड़े शिक्षक दंपति श्रीमती सीमा दुबे एवं श्री हरिश्चन्द्र मिश्र ने अपने लाडले गुड्डा राजा कार्तिकेय के जन्मोत्सव पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, सुकरौली, कुशीनगर में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण एवं शिक्षा रूपी दीप के प्रज्ज्वलन हेतु विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण किया। इस सुअवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी, एआरपी श्रीमती आरती दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक, सहयोगी स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
     नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडले को जन्मदिन की अनंत बधाई, शुभकामनाएं व शुभाशीष।