लाडले तरुण देव ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण

29 August 2025
चकनारायनपुर
चकनारायनपुर

लाडले तरुण देव ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण। 
(29 अगस्त 2025, शुक्रवार)

    संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद हाटा के चकनारायनपुर में श्री नरेंद्र देव के लाडले तरुण देव के जन्मदिन के अवसर पर आम व जामुन के पौधे का रोपण किया गया।
    इस अवसर पर लाडली हंशिका, श्री रंजीत प्रजापति, श्री चंदन प्रजापति, श्री अजय कुमार, श्री रमेश मल्ल, श्री अजय प्रजापति, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडले को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं।