लाडले तेजस के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(19 जून 2025, गुरुवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में श्रीमती प्रिंसी चतुर्वेदी के लाडले तेजस चतुर्वेदी ने फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गौराखोर में जन्मदिन पर पौधरोपण किया। इस सुअवसर पर लाडले की मौसी प्रीति पांडेय जी, प्रगति पांडेय जी, बहन अनिका, भाई अभिनव, नानी कालिंदी मिश्रा जी, शिक्षिका प्रियंका सिंह जी एवं मधुलिका पूजा जी आदि उपस्थित रहे।
लाडले को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वरीय कृपा बनी रहे।