लाडली आर्या ने परिजनों संग जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण।
(12 जून 2025, गुरुवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में संस्था के अंग मर्चेंट नेवी में कार्यरत श्री ऋषिकेश शर्मा के देख रेख में लाडली आर्या ने राजेन्द्र नगर गोरखपुर स्थित आवास में परिजनों के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर लाडली के पिता श्री नरेन्द्र शर्मा, माता श्रीमती पूजा शर्मा, बाबा श्री महीपति शर्मा, दादी श्रीमती सावित्री शर्मा, बुआ प्रेमलता शर्मा जी, हेमलता शर्मा जी, स्नेहलता शर्मा जी, मामी श्रीमती सरिता शर्मा, चाचा श्री वीरेंद्र शर्मा, मौसी श्रीमती ममता शर्मा, भाई श्री विवान शर्मा, बहन कुमारी आद्विका शर्मा आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से बिटिया को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।