पर्यावरण संरक्षण : लाडली आस्था के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(11 दिसम्बर 2024, बुधवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के बरवां जंगल स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरब टोला में स्थानीय निवासी श्री विवेक चंद्र पाल की बिटिया लाडली आस्था के जन्मोत्सव पर पौधरोपण किया गया।
इस सुअवसर पर बिटिया की दादी श्रीमती विजय ललिता पाल, बहन कीर्तिका पाल, प्रधानाध्यापिका श्रीमती मोना सिंह, श्रीमती संगीता राय, श्री सत्य प्रकाश मिश्र, श्री राहुल यादव, अधिवक्ता श्री नरेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव सीए श्री अंजनी नंदन सिंह, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडली को जन्मदिन की शुभकामनाएं व शुभाशीष।