लाडली अलंकृति के जन्मोत्सव पर शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन।
(18 अक्टूबर 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरी में बुद्ध पी.जी. कॉलेज कुशीनगर के शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. सौरभ द्विवेदी एवं प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती पुनीता पांडेय की पुत्री लाडली अलंकृति के जन्मदिन की तृतीय वर्षगाँठ के अवसर पर आप दोनों के सहयोग से शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि भेंट कर पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के निमित्त आवासीय परिसर में पौधरोपण भी हुआ।
इस अवसर पर श्री सुधाकर द्विवेदी, श्रीमती सिंधुबाला द्विवेदी, प्रो. गौरव तिवारी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती नंदजा मिश्रा, डॉ. धनंजय ओझा, एडवोकेट श्री विवेक दूबे, श्री गौरव द्विवेदी, श्रीमती स्नेहलता द्विवेदी, श्री युवराज, कुमारी अदिति, श्रीमती संगीता देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ. हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
लाडली को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। महादेव की कृपा बरसती रहे।