लाडली काश्वी के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(13 जून 2025, शुक्रवार)
संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में श्री कृष्ण कुमार मिश्र एवं श्रीमती अनामिका मिश्रा की लाडली काश्वी के जन्मोत्सव पर श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर श्री हर्षित मिश्र, सुश्री ममता कश्यप, श्री मिथिलेश सिंह, श्री राज गुप्ता, श्री राहुल यादव, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडली को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।