लाडली कीर्तिका पाल के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

09 September 2025
प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल पूरब टोला
प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल पूरब टोला

लाडली कीर्तिका पाल के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(9 सितंबर 2025, मंगलवार)

     संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवां जंगल पूरब टोला में स्थानीय निवासी नयी दिशा परिवार से जुड़े श्री विवेक चंद्र पाल की बिटिया लाडली कीर्तिका पाल के जन्मदिन के अवसर पर पौधेरोपण किया गया।
    इस अवसर पर लाडली आस्था पाल, श्री राजकुमार भारती, श्री वैभव कुमार पांडेय, श्रीमती बबीता दुबे, श्रीमती रिंकी देवी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती मंजू देवी, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, संयुक्त सचिव सीए श्री अंजनी नंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
    लाडली को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। महादेव की कृपा बरसे।