पर्यावरण संरक्षण : लाडली मिशिता के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(4 दिसम्बर 2024, बुधवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कसया नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के परिसर में जेई दंपति श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा व श्री विवेक विश्वकर्मा की लाडली मिशिता के जन्मोत्सव पर पौधरोपण किया गया। बिटिया से पौधरोपण कराते दंपति ने नयी दिशा के इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण हेतु इसे जन अभियान बनाने की अपील की।
इस अवसर पर सुश्री प्रियम्बदा विश्वकर्मा, श्री नीलेश विश्वकर्मा, श्री चंद्रभान प्रसाद, श्री दीपक यादव, श्रीमती कुसुम द्विवेदी, सुश्री मधुलिका पूजा, श्रीमती ममता शर्मा, श्री रोहित कुमार, श्री आयुष यादव आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडली को जन्मदिन की शुभकामनाएं व शुभाशीष।