लाडली प्रिशा के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(20 सितंबर 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में प्रिशा एसोसिएट कुशीनगर के डायरेक्टर श्री अमित तिवारी की लाडली प्रिशा के जन्मोत्सव पर बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के परिसर में पौधेरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री उमेश उपाध्याय, श्री पीके मिश्र, श्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, श्री मनोज तिवारी, श्री धीरज तिवारी, श्री दिवाकर चौबे, श्री अमिय नाथ त्रिपाठी, श्री राजू, श्री राजेश्वर, श्री अभिनय सिंह, श्री सागर जायसवाल, श्री राजन मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडली को जन्मदिन की अनंत बधाई, शुभकामनाएं व शुभाशीष।