मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन

10 May 2025
भलुही
भलुही

मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
(10 मई 2025, शनिवार)

   मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर संस्थान द्वारा बढ़ते प्रदूषण से धरती माँ के संरक्षण हेतु नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भलुही मदारीपट्टी में पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय में पौधा लगाया गया एवं सभी बच्चों व अतिथियों को घर पर अपनी माँ के साथ लगाने हेतु पौधा भेंट किया गया। कुछ दिनों पूर्व विद्यालय के बच्चों के साथ बैठक कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर घर पर पौधे लगाने व बचाने हेतु प्रेरित किया गया था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी मैंम का जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास से मनाया गया। मैंम ने सभी आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।
   इस सुअवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी, बीएड विभाग के डॉ0 निगम मौर्य, संस्कृत विभाग के डॉ0 सौरभ द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा के प्रधानाध्यापक श्री हरीन्द्र चौरसिया, नरकटिया के प्रधानाध्यापक श्री कृष्णमोहन, श्री अभिषांक शर्मा, सुश्री ममता कश्यप, श्री रंजीत पटेल, श्री सुदर्शन, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती रमावती देवी, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से प्रधानाध्यापिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी मैंम को जन्मदिन की शुभकामनाओं सहित आयोजन में सहभागी सभी का आभार।