मातृ दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।
14 मई 2023, रविवार
कुशीनगर जनपद के रक्तकोष में रक्त की कमी न हो इस निमित्त संस्थान द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) कसया के परिसर में मातृ दिवस के सुअवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद, कुशीनगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती किरण जायसवाल जी ने संस्था संरक्षक डॉ0 डीएस तिवारी जी व समाजसेवी श्री राकेश जायसवाल जी के साथ किया।
शिविर में चिकित्सकीय परीक्षण के पश्चात 20 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इनमें श्री गुफरान, श्री मिथिलेश दुबे, श्री कृष्णा मिश्रा, श्री आनंद मालवीय, श्री हरिशंकर सिंह, श्री रंजीत राय, श्री प्रभात जायसवाल, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, श्री अनूप कुमार, सीए श्री अंजनी नंदन सिंह, श्री विवेक चंद्र पाल, श्री अफजल अली, श्री रजनीश श्रीवास्तव, श्री नीरज गौड़, श्री बजरंगी कुमार गौड़, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री नागेंद्र सिंह, श्री मनीष राव, श्री मिथलेश शर्मा एवं नयी दिशा के संस्थापक अध्यक्ष श्री नीतीश चन्द्र शुक्ल सम्मिलित रहे। इग्नाइट क्लासेज, कसया से शिविर को आयोजित करने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
रक्त संग्रह का कार्य संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर एवं गोरखपुर रक्तकोष की टीम द्वारा किया गया। टीम में श्री एजाज अहमद, श्री विंध्यवासिनी पांडेय, श्रीमती रिंकी यादव, श्रीमती क्षमा मिश्रा, श्री नितेश शर्मा, श्री सुरेंद्र यादव, श्री राम विनोद सिंह, श्री मंटू प्रजापति, श्री दिलीप उपाध्याय, श्री इस्तियाक, श्री घनश्याम पांडेय सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर महंत श्री त्रिभुवन शरण दास जी, इग्नाइट के निदेशक अधिवक्ता श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ0 गौरव तिवारी, सुश्री ममता कश्यप, श्री प्रकाम्य चतुर्वेदी, श्री उमेश चंद्र गुप्ता, श्री अभिषांक शर्मा, श्री अंकित श्रीवास्तव, श्री विनीत तिवारी, श्री कुश कुमार इत्यादि का सानिध्य प्राप्त हुआ।
रक्तवीरों को नमन व विशेष धन्यवाद के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।