नियो क्लाउड सॉल्यूशन्स के सहयोग से जूनियर हाईस्कूल भठही राजा के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया।
सॉफ्टवेयर डेवलपर कम्पनी नियो क्लाउड सॉल्यूशन्स के सहयोग से नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा हाटा विकास खंड स्थित ग्राम सभा भठही बाबू के जूनियर हाईस्कूल भठही राजा पर अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत अभियान के अंतर्गत सभी विषयों के लिये कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, जियोमैट्री बॉक्स इत्यादि शिक्षण सामग्री भेंट किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कुशीनगर श्री रुद्र प्रताप सिंह, नियो क्लाउड सॉल्यूशन्स के सलाहकार श्री सुरेश प्रताप सिंह, नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, डॉ0 रीना मालवीय, ग्राम प्रधान श्री सुभाष कान्दू, प्रधानाध्यापक श्री प्रवीण राव, श्री सुरेंद्र सिंह, श्री वकील सिंह, डा0 सुनील सिंह, श्री अमृतांशु सिंह, श्री अनिकेत सिंह, श्री राजन पांडेय, श्री देवानंद धर दुबे, श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्री कौशल जायसवाल, श्री विनीत शुक्ला, श्री विनोद कुमार शर्मा, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अखिलेश वर्मा, श्री अमित कुमार सिंह, श्री तेज प्रताप सिंह, श्री मुरली मनोहर इत्यादि उपस्थित रहे।
बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने हेतु नियो क्लाउड सॉल्यूशन्स को धन्यवाद एवं पुनीत कार्य में सहभागी बने सभी का आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।