पर्यावरण संरक्षण : पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसहां.2 में हुआ पौधरोपण।
31 जुलाई 2024, बुधवार
पर्यावरण संरक्षण हेतु संस्थान द्वारा जन सहयोग से चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के क्रम में कसया विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसहां.2 में बरगद, आम, आंवला, कटहल, जामुन, अमरूद, सहजन आदि के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा डा0 मनोज जैन, वन विभाग के एसआई श्री जलालुद्दीन, प्रधानाध्यापक श्री राजीव नयन द्विवेदी, श्री संतोष यादव, सुश्री सुषमा मिश्रा, श्रीमती कमलावती देवी, श्रीमती मंजू देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।