पर्यावरण संरक्षण : लाडले अर्णव के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(30 नवंबर 2024, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में अंतरराष्ट्रीय बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित अनिरुधवा में पत्रकार श्री हृदयानंद शर्मा के पोते लाडले अर्णव के जन्मोत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पौधे को ब्रिक गार्ड से सुरक्षित किया गया।
इस सुअवसर पर भाजपा किसान सभा के जिला सचिव श्री ध्रुव सिंह पटेल, श्री ओमप्रकाश कुशवाहा, श्री दया शंकर सिंह, पत्रकार श्री मस्तराज सिंह, श्री राम प्रसाद कुशवाहा, श्री राकेश सिंह, डा0 जेपी शर्मा, श्री आदित्य कुशवाहा, श्री विपुल शर्मा, श्री निखिल प्रताप, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडले को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।