पर्यावरण संरक्षण : लाडली तन्वी के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
(12 जुलाई 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत श्री मनीष तिवारी एवं श्रीमती सुधा राय ने अपनी बिटिया लाडली तन्वी से जन्मदिन की तीसरी वर्षगाँठ पर आम के पौधे का रोपण करा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस सुअवसर पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक टीबी एवं चेस्ट विभाग श्री अमित नारायण मिश्र, श्री सत्यम राय, श्री प्रेम प्रकाश राय, रीता राय जी आदि शामिल रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से लाडली को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।