पर्यावरण संरक्षण : शिक्षक श्री ओम नारायण जी के जन्मदिन 10 अगस्त 2024 पर हुआ पौधरोपण

10 August 2024
पडरौना
पडरौना

पर्यावरण संरक्षण : शिक्षक श्री ओम नारायण जी के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण। 
10 अगस्त 2024, शनिवार

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना में समाजशास्त्र के सहायक आचार्य श्री ओम नारायण जी के जन्मदिन के सुअवसर पर कॉलेज परिसर में शिक्षकों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
   पौधरोपण में डॉ0 संजय सिंह, डॉ0 पीयूष सिंह, डॉ0 अभिषेक सरोज, डॉ0 शम्भू प्रसाद, श्री ऐश्वर्य पाठक, डॉ0 विशम्भर नाथ प्रजापति, श्री संतोष यादव, श्री जीतू, श्री चौहान, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि शामिल रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से श्री ओम नारायण जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।