पर्यावरण संरक्षण : श्री नीतीश दुबे के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण।
4 अगस्त 2024, रविवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में हाटा विकास खण्ड के परसहवाँ ग्राम सभा में श्री नीतीश दुबे के जन्मदिन के सुअवसर पर उनके आवासीय परिसर में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। श्री दुबे ने लगाए हुए पौधे के नियमित देखभाल करते रहने की बात कहते हुए पौधा लेकर पहुंची नयी दिशा टीम का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, डॉ0 पवनेश मणि, श्री कृष्ण कुमार मिश्र, श्री अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से श्री नीतीश दुबे जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।