पर्यावरण संरक्षण : श्री साहिल बजाज जी ने मनाया पौधरोपण संग जन्मोत्सव

14 August 2024
उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगा छपरा
उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगा छपरा

पर्यावरण संरक्षण : श्री साहिल बजाज जी ने मनाया पौधरोपण संग जन्मोत्सव। 
14 अगस्त 2024, बुधवार

   संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कसया रामकोला मार्ग पर स्थित बजाज एजेंसी के संचालक श्री साहिल बजाज ने एजेंसी के सामने उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगा छपरा में जन्मदिन पर पौधरोपण किया।
   इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री देवानंद धर दुबे, श्रीमती संजीदा खातून, श्री खालिद सिद्दीकी, श्री वसीम, श्री सूरज जायसवाल, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से साहिल जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।